Home उत्तर प्रदेश पूर्व प्रधान के घर हुआ अजीव धमाका, न आग लगी न किसी...

पूर्व प्रधान के घर हुआ अजीव धमाका, न आग लगी न किसी को आई चोट, पूरे मोहल्ले ने सुनी आवाज, घर के दरवाजे खिड़की टूट कर गिरे, पुलिस जांच में जुटी

30
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान के घर एक अजीबो गरीब घटना घट गई। आज सुबह बड़ी जोर का धमाका हुआ जिससे पूरे मोहल्ले के लोग अचंभित हो गए। मौके पर जाकर देखा तो न आग लगी और न ही किसी को कोई चोट आई। लेकिन घर के दरवाजे खिड़की आदि सामान उखड़ कर फिक गया और चकनाचूर हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए गैस सिलेंडर आदि चैक किए तो सब कुछ सही पाया। पुलिस आखिर यह पता लगाने का प्रयास कर रही की यह धमाका किस चीज का हुआ है। जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र में रहने वाले पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। तभी आज सुबह अचानक उनके घर में तेज धमाका हुआ। जिसकी आवाज से सुनकर पूर्व प्रधान सहित घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य जाग गए। इधर मोहल्ले के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर उनके घर की ओर दौड़े। लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। इधर घटना की सूचना मिलने पर रक्सा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पूर्व प्रधान के घर से धमाके की जो आवाज आई उससे लगा की गैस सिलेंडर फटा होगा। लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो गैस सिलेंडर सुरक्षित था। ऐसी कोई वस्तु मौके से नही मिली जिससे यह अंदाजा लगाया जाए की किसी ने कोई वस्तु फैंक कर विस्फोट किया हो। घर में सो रहे पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा सहित उनका पूरा परिवार सुरक्षित है, किसी को किसी प्रकार की कोई चोट नही आई। लेकिन घर के दरवाजे खिड़की और आदि सामान टूट कर पूरी तरह बिखर गया। वही पूर्व प्रधान इसे अदृश्य शक्ति बता रहे है। वही कुछ इसे गैस बनकर विस्फोट होने की बात कर रही। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद होकर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सदर सहित कई पुलिस की टीम मौके पर है जो जांच पड़ताल कर रही की आखिर विस्फोट किस चीज से हुआ है।

गैस लीकेज से हुआ धमाका : सीओ सदर

झांसी। इस घटना की पड़ताल करने पहुंची सीओ सदर ने बताया की गैस लीकेज के चलते धमाका हुआ है। उन्होंने बताया की जांच पड़ताल से जानकारी मिली की सुबह करीब साढ़े सात बजे जब गैस जलाने के लिए जैसे ही लाइटर चलाया तभी धमाका हो गया। उन्होंने बताया की गैस की पाइप लाइन कटी हुई थी जिससे रिसाव हो रहा था। इसी गैस रिसाव से धमाका हुआ है। पूछताछ में जानकारी मिली की गृहस्वामी ने कल ही गैस सिलेंडर खरीदा था जो खाली हो गया। सिलेंडर का रेजुलेटर भी चूहों द्वारा काट दिया गया है। सीओ ने बताया आगे की कार्यवाही की जा रही इस घटना में कोई आगजनी नही हुई और न ही कोई चोटिल हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here