झाँसी। बुंदेलखंड की पुनर्जीवी कृषि को लेकर आयोजित हो रही तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी में बुंदेलखंड सहित कई राज्यों के किसान शामिल होंगे। मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति डॉक्टर एके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की झाँसी में केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन आठ फरवरी से दस फरवरी तक किया जायेगा। इसका उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे और समापन अर्जुन मुंडा करेंगे। इस प्रदर्शनी में पूरे बुंदेलखंड 8 राज्यों सहित जैसे जम्मू एवँ कश्मीर, हिमाचल प्रदेश , पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि विशेषज्ञ किसान व पद्मश्री सम्मानित इस कृषि मेले में आएंगे। साथ ही महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा इसमें कई स्कूल के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। जिन्हे बुंदेलखंड की कृषि की जानकारी दी जाएगी। इसमें 125 स्टाल लगाये जायेंगे। इसके प्रमुख आकषर्ण , प्राकृतिक खेती, के मॉडल एवं प्रदर्शनी, सरंक्षित खेती पॉली हाउस तकनीकी, बागवानी एवं कृषि वानिकी, तकनीकी पार्क इत्यादि होंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






