Home उत्तर प्रदेश भूमि पूजन के उपलक्ष्य में निकलेगी मार्केंडेश्वर कुशवाह समाज की शोभायात्रा

भूमि पूजन के उपलक्ष्य में निकलेगी मार्केंडेश्वर कुशवाह समाज की शोभायात्रा

30
0

झांसी। बुधवार को जुगल किशोर एड० के चैम्बर पर एक बैठक हुयी जिसमें मारकण्डेश्वर कुशवाहा समाज झांसी द्वारा दिनांक 28.01.2024 को भगवान लवकुश एवं लाला हरदौल के मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जा रहा है भूमि पूजन में झांसी के जनप्रतिनिधि अनुराग शर्मा, सांसद, रवि शर्मा , विधायक, श्रीमती रमा निरंजन, एम०एल०सी०, बाबूलाल तिवारी, एम०एल०सी०, बिहारी लाल आर्य, महापौर, पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष, हेमन्त परिहार, जिलाध्यक्ष शहर एवं कुशवाहा समाज के माते मुखिया मेम्बर महिलायें पुरूष एवं बच्चे उपस्थित रहेंगे।
शोभा यात्रा-श्री मारकन्डेश्वर कुशवाहा मन्दिर, पचकुईयां से सुबह 11 बजे कलश यात्रा एवं विभिन्न स्वरूपों, झांकियों के साथ पचकुईयां से कोतवाली, गंधीगर टपरा, सर्राफा बाजार, बड़ाबाजार, मुरली मनोहर मन्दिर होते हुये लक्ष्मी गेट बाहर से हरदौल मन्दिर सागर गेट पर 1 बजे पहुचेंगी।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर, सरंक्षक कुशवाहा समाज, सीताराम कुशवहा, संरक्षक, कुशवाहा समाज पूर्व प्रत्याशी विधान सभा, झांसी, देवी सिंह कुशवाहा, संश्रखक, राकेश कुशवाहा, बरूआ, श्रीमती दीपमाला कुशवाहा जी, महिला मंच, प्रदेश अध्यक्ष अपना दल, दयाराम मुखिया, वरिष्ठ नेता, सतीश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा उर्फ वीरू, महामंत्री लखनलाल कोषाध्यक्ष भागीरथ, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा, लेखाकार रमेश कुशवाहा, प्रबन्धक मंगल कुशवाहा सहित समस्त कार्यकारिणी ने अपने-अपने विचार रख कर। संचालन वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष, सिमरधा ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here