झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय लगी आग से घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए पास के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनो को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वही गैस सिलेंडर फटने से हुए धमाके की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक लहचूरा थाना क्षेत्र से है। जहा नयागांव में सुबह खाना बनाते समय अचानक घरेलू छोटे सिलेंडर में आग लग गई। जिसे बुझाते समय वह धमाके के साथ फट गया। जिसमे गांव के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रिफर कर दिया गया। बताया गया है कि नयागांव के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा की पत्नी अपने घर में खाना बना रही थी। तभी छोटे घरेलू सिलेंडर में आग लग गई। वही महिला का शोर सुनकर राजू कुशवाहा पुत्र कालका 30 वर्ष, खूबचंद पुत्र रामसहाय 35 वर्ष मौके पर पहुंचे। जहां तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने झांसी रिफर कर दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






