Home उत्तर प्रदेश कानून तो सही लेकिन गलत लोग उठा रहे फायदा, निष्पक्ष जांच के...

कानून तो सही लेकिन गलत लोग उठा रहे फायदा, निष्पक्ष जांच के बाद हो कार्यवाही

39
0

झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न रोकने के लिए बनाए गए कानून को सही बताते हुए गलत महिलाओं द्वारा उसका फायदा उठाकर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर निष्पक्ष और सही जांच करने के बाद दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर आसरा सोसायटीज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।बुधवार को आसरा सोसायटीज के तत्वावधान में अध्यक्ष पूजा शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया की प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न रोकने और महिलाओं पर अत्याचार करने वालो के खिलाफ कठोर कानून बनाया है। लेकिन कुछ गलत लोग इसका लाभ उठाकर निर्दोष लोगों पर फर्जी तरीके से बलात्कार, छेड़खानी, रेप जैसे आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करते है। ऐसे गलत लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा की महिला संबंधी शिकायत पर पहले निष्पक्ष जांच होनी चाइए इसके बाद कार्यवाही। अगर आरोप जिस पर लगा है वह दोषी नहीं तो उसे सजा नही मिलनी चाइए और दोषी है तो उसे कठोर सजा दी जाए। इस दौरान अपर्णा द्विवेदी, आनंद मंगल, ऋतु, प्रीति मिश्रा, लीना आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here