Home उत्तर प्रदेश मणिपुर की घटना पर डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ ने किया प्रदर्शन

मणिपुर की घटना पर डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ ने किया प्रदर्शन

30
0

झांसी। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतिदिन विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने के लिए प्रदर्शन जारी है। इसी प्रदर्शन के आज तीसरे दिन डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ भारत ने आज प्रदर्शन करते हुए पीड़ित महिलाओं को मुआवजा दिलाने और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।मंगलवार को डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ भारत के राष्ट्रीय सह संयोजक चंद्रभान आदिम और एडवोकेट अरविंद कुमार रविंद्र के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मणिपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों तथा देश के कई राज्यों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की कड़ी मांग की साथ ही मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ घटना पर आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा और पीड़िताओं को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here