झांसी। बुंदेलखंड का देश विदेशों में नाम रोशन करने वाले कॉमेडियन के महान कलाकार गोविंद सिंह गुल का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।रविवार की सुबह करीब पांच बजे झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कोलेज में उपचार के दौरान गोविंद सिंह गुल ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। गोविंद सिंह गुल कॉमेडियन के एक महान कलाकार थे और उन्होंने कॉमेडी के माध्यम से झांसी ही नही पूरे बुंदेलखंड का देश विदेशों में बड़े मंच से नाम रोशन किया। सभी को अपनी कॉमेडी के माध्यम से गुदगुदाने, हसाने वाले यह महान कलाकार टी सीरीज, कन्हैया कैसेट पर सबसे ज्यादा प्रोग्राम देते थे। इस महान कॉमेडियन कलाकार गोविंद सिंह गुल महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कोलेज में लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और आज सुबह उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





