झांसी। जनपद के सीपरी थाना क्षेत्र निवासी युवक की मारपीट कर हत्या करके शव को खाली प्लॉट में दफनाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से एरच थाना क्षेत्र के ग्राम गौंती व हाल सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ताज कंपाउंड निवासी जयराम ने सीपरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उसका पुत्र संतोष कुमार उर्फ गोलू चार पहिया गाड़ी चलाने का कार्य करता है। 30 जून को संतोष घर से कानपुर जाने की कहकर निकला था इसके बाद 2 जुलाई तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। अगले दिन 3 जुलाई को उसके रिश्तेदार रामकुमार ने उन्हे बताया की उनके उरई के रामनगर निवासी रिश्तेदार ने बताया की तुम्हारा लड़का हमारे मोहल्ले में किसी औरत से मिलने घर में आया था। औरत के पति अवधेश और उसके जीजा ने संतोष की मारपीट कर दी और सफेद रंग की गाड़ी में डालकर शव को कही छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323.342.302.120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्र बताते है की मृतक का शव हत्यारोपियो ने खाली पड़े प्लाट पर दफनाया है। अभी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा




