Home Uncategorized जुलूस में शामिल डीजे से टूटी बिजली लाइन, उलाहना देने पर मारपीट,...

जुलूस में शामिल डीजे से टूटी बिजली लाइन, उलाहना देने पर मारपीट, वीडियो बना रही महिला से मोबाइल छीन कर भागे

73
0

 

झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर जुलूस में शामिल डीजे से कई घरों के बिजली के तार टूट गए। इसका उलाहना देने पर डीजे संचालक और उसके कर्मचारियों ने उलाहना देने वालों को जमकर पीटा, वही इस घटना की वीडियो बना रही महिलाओं को दबंगों ने मारपीट कर उनका मोबाइल छीन कर भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को बड़ागांव गेट बाहर से वाल्मीक समाज का जुलूस निकल रहा था। इस जुलूस में शामिल डीजे ने बड़ागांव गेट बाहर स्थित महाकालेश्वर मंदिर के चौराहे पर कई घरों के बिजली के तार तोड़ दिए जिससे वहां की विद्युतापूर्ति ठप्प हो गई। इसका जय किशन, महादेवी, मोतीलाल कुशवाहा द्वारा विरोध कर उलाहना दिया गया। सभी पीड़ितों का आरोप है कि डीजे संचालक और उसके गुर्गों ने सभी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना का परिजनों की महिलाएं मोबाइल से वीडियो बना रही थी तो डीजे वालों ने उनके साथ भी मारपीट कर मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया और लेकर भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here