झांसी। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा झांसी इकाई द्वारा नेपाल में हुई जल त्रासदी के पीड़ितों हेतु आर्थिक सहयोग भेजा गया। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा झांसी के अध्यक्ष सी बी राय तरुण के आह्वान पर सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी सहयोग से एक राशि एकत्रित की और प्राइममिनिस्टर डिजास्टर रिलीफ फण्ड नेपाल में,नेपाल सरकार द्वारा जारी बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया गया।
इस पुण्य कार्य में सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रमुख रूप से मण्डल संयोजक सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य,जिलाध्यक्ष सी बी राय तरुण,जिला संयोजक रिपुसूदन नामदेव, संजीव दुबे,वी पी सैनी,वैभव दुबे,अजय साहू,अर्जुन सिंह चाॅद,जब्बार शारिब,डाॅ मकीन सिद्दीक,राहुल मिश्रा,श्रीमती नेहा चाचरा बहल,श्रीमती मोनिका पाण्डेय मनु,श्रीमती संगीता निगम,आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

