
झांसी। बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में झांसी आई जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक श्रीमती शिव कन्या कुशवाह का समाज सेवी दयाराम कुशवाहा पप्पू भइया ने हार माला पहना कर और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के समस्त सीटों पर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि अभी लगातार पार्टी का अधिवेशन समारोह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार चल रहा है। इसी प्रकार आज बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस को आज झांसी में मनाया जा रहा है। जिसमे झांसी ललितपुर जालौन के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। उन्होंने शहादत दिवस के दौरान पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी जोश भरा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

