Home Uncategorized बाबू जगदेव प्रसाद शहादत दिवस पर इंजीनियर प्रशांत कुशवाह ने किया पैसों...

बाबू जगदेव प्रसाद शहादत दिवस पर इंजीनियर प्रशांत कुशवाह ने किया पैसों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का तुला दान

31
0

झांसी। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में संस्थापक बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश मे सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। वही इंजिनियर प्रशांत कुशवाह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पैसे से तुला दान कर उन पैसों को पार्टी फंड में जमा करने का ऐलान किया।
शनिवार को जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में बाबू जगदेव प्रसाद शहादत दिवस कुंज वाटिका में आयोजित किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाह रही। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर प्रशांत कुशवाह दयाराम कुशवाह मुखिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पांच पांच के सिक्कों से तुला दान किया। इस दौरान दयाराम कुशवाह मुखिया के पुत्र इंजिनियर प्रशांत कुशवाह ने बताया कि तुला दान जिन पैसों से किया गया है, उन पैसों को पार्टी फंड में जमा किया जाएगा। साथ ही मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहना कर और तलवार भेंट कर आगामी विधान सभा चुनाव का शंखनाद किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here