


झांसी। जिलाधिवक्ता संघ के चुनाव का आज फैसला आ गया। चंद्रशेखर शुक्ला अध्यक्ष पद पर केपी श्रीवास्तव महामंत्री तथा रामजी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बने।बुधवार को प्रारंभ हुई जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर शुक्ला ने188 मतों से विजई प्राप्त की। चंद्रशेखर शुक्ला को टोटल 860 मत मिले। वही अध्यक्ष पद पर खड़े प्रणय श्रीवास्तव को टोटल 672 वोट प्राप्त हुए। वही महामंत्री में केपी श्रीवास्तव को 644 मत प्राप्त हुए दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र शर्मा को 471 मत प्राप्त हुए। वही कोषाध्यक्ष पद पर रामजी श्रीवास्तव को 414 मत मिले दूसरे स्थान पर रहे विनय शिवहरे को 352 मत मिले।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





