Home उत्तर प्रदेश दंपत्ति पर फायरिंग, महिला की मौत

दंपत्ति पर फायरिंग, महिला की मौत

31
0

झांसी। कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लारौन में देर रात रूपयो के लेन देन को लेकर बुजुर्ग दंपति पर फायरिंग कर दी। जिसमे वृद्ध महिला की मौत हो गई। उसके पति की हालत गंभीर बनी है। इस घटना क्रम में ग्राम प्रधान के पति का नाम प्रकाश में आ रहा है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लारोन निवासी बुजुर्ग दंपति नारायण सिंह अपनी पत्नी शिवकुमारी और बेटे के साथ रहता है। नारायण सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया की गांव के प्रधान से उनकी जमीन को लेकर रूपयो का लेन देन चल रहा है। इसी का निस्तारण करने के लिए शुक्रवार की रात नारायण सिंह ओर उसकी पत्नी को विपक्षी ने अपने घर बुलाया था। इसी दौरान विपक्षियों ने बंदूक तान दी और फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने पर नारायण और उसकी पत्नी घायल हो गए। जिन्हे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कोलेज ले जाया गया। जहां शिवकुमारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान पति पर घटना कारित का आरोप लगाया जा रहा है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here