Home उत्तर प्रदेश गरीब को छेड़ेंगे नही गुंडा माफिया और छोड़ेंगे नही : योगी...

गरीब को छेड़ेंगे नही गुंडा माफिया और छोड़ेंगे नही : योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाए, हम विकास के लिए पैसे की कमी नही होने देंगे

18
0

झांसी। गरीब को छेड़ेंगे नही गुंडा माफिया अपराधी को छोड़ेंगे नही। साथ ही उन्होंने कहा की नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाए हम विकास के लिए पैसे की कोई कमी नही होने देंगे। झांसी में मंगलवार को क्राफ्ट मेला मैदान में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को संबोधित करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचते ही रानी लक्ष्मी बाई को नमन करते हुए चुनावी सभा शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा बुंदेलखंड वीर और बिरंगनाओं की भूमि है। बुंदेलखंड आजादी के बाद जिस आस से बैठा था लेकिन आजादी के बाद जिनके हाथ में सत्ता थी उन्होंने कभी इधर झांका नही। उनके गुर्गों ने विकास के संसाधनों पर डकैती डाली।उन्होंने कहा की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी है जिन्होंने भाजपा की केंद्र में सरकार बनते ही विकास का विजन दिया और बुंदेलखंड को डिफेंस कोरिडोर का शिलान्यास, भारत दैनामिक्स का बेहतरीन प्लांट लग रहा है हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ हो गया। झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक के लिए 6 हजार करोड़ की घोषणा की। पैसा आवंटित हो गया अब यहां का नौजवान रोजगार के लिए बुंदेलखंड से बाहर नहीं जायेगा बल्कि जिन्हे नौकरी करना है वह बाहर के लोग आयेंगे यहां नौकरी करने। उन्होंने कानून व्यवस्था पर कहा की अपराधी जेल में है, गरीबों के साथ अब कोई अन्याय करने वाला नहीं। उन्होंने मंच से कहा की गरीब को छेड़ेंगे नही अपराधी को छोड़ेंगे नही। उन्होंने कहा की भाजपा नेहर घर जल हर घर नल की योजना के तहत बुंदेलखंड के सातों जनपदों के घरों में आरो का पानी पहुंचाया जाएगा अगले तीन महीने में। बुंदेलखंड को हरा भरा बनाकर देश का सर्वश्रेष्ठ बुंदेलखंड बनाकर पेश करेंगे।बुंदेलखंड के कई डकैत जेल जा चुके है बाकी और जायेंगे। गरीब और शरीफ को छेड़ना नही है, गुंडा अपराधी को सीना तान कर नही चलने देना है। डबल इंजन की सरकार मजबूती से कार्य कर रही। हमने जो कहा करके दिखाया। हर गरीब को मकान आवास 54 लाख आवास दिलवाए, 2 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय दिए , होली दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा। यूपी में बिजली हर जगह पहुचाई। जो क्या भाई बहन और बुआ भतीजा की सरकार नही कर पाई वह डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया हर गांव के घरों में फ्री बिजली पहुचाई। सपा बसपा युवाओं के ह्वथों में तमंचे पहुंचाते थे हम युवी को टैबलेट दिया है जो इंटरनेट से जुड़ कर देश विदेश को सेवा देगा। व्यापारी से रंगदारी, छेड़खानी अब नही होती। हमारी सिटी सेव सिटी बन गई। उन्होंने कहा की स्मार्ट सिटी के रूप में पूर्व में रहे महापौर रामतीर्थ सिंहल के समय कार्य हुआ विकास का कूड़ा गंदगी अब नही दिखती। रानी के किले में हो रहे लाइट एंड साउंड के कार्यक्रम 1857 की याद दिलाता है।उन्होंने कहा की बिहारी लाल को सलीनता ओर सज्जनता का इनाम मिला। उन्हे मऊरानीपुर विधान सभा में चुनाव में मौका नही मिला लेकिन बिहारी की सालिनता सज्जनता को देख कर भाजपा ने झांसी नगर निगम से बिहारी लाल आर्य को महापुर प्रयाशी बनाया है। सीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा की बिहारी लाल आर्य को भाजपा के कमल का बटन दबाकर महापौर बनाए और वह रामतीरथ से ज्यादा कार्य करके दिखाएंगे। आप बिहारी लाल को महापुर बनाए में आश्वाशन देता हु झांसी से विकास को जो भी प्रस्ताव आयेंगे हम पैसा बिना सोचे जारी कर देंगे। सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा की नगर निगम और नगर निकाय में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर विजय बनाए उसके बाद आपके क्षेत्र के विकास की कार्य की जिम्मेदारी हमारी। विकास के लिए पैसे की कमी नही आने दी जाएगी। बुंदेलखंड के विकास और जनता की बुनियादी के लिए पैसे की कोई कमी नही होने दी जाएगी। इस दौरान झांसी। नगर निगम चुनाव में झांसी महपौर प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, वेवी रानी मौर्य, मानवेंद्र सिंह, राजीव परीक्षा, रवि शर्मा, अनुराग शर्मा, मुकेश मिश्रा, जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी बाबू लाल, रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम आदि उपस्थित है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here