Home उत्तर प्रदेश वार्ड नंबर 23 से मनोज वर्मा प्रत्याशी ने कहा जनता के लिए...

वार्ड नंबर 23 से मनोज वर्मा प्रत्याशी ने कहा जनता के लिए चौबीस घंटे समर्पित, नाल गंज में पंप हाउस से हो रही समस्या से दिलाएंगे निजात

40
0

झांसी। नगर निगम पार्षद पद प्रत्याशी लगातार जनता में जाकर जन संपर्क कर रहे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 23 से लहर गिर्द प्रथम पार्षद पद प्रत्याशी मनोज वर्मा चुनाव चिन्ह कार आज जनसंपर्क के दौरान नाल गंज लहर गिर्द पहुंचे। जहां की जनता ने उन्हे बताया की पंप हाउस की वजह से यहां दिन भर पानी के टैंकर बेतरतीब दौड़ते है। जिससे सड़के बुरी तरह खराब हो चुकी ओर ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से क्षेत्रवासी चोटिल होते है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मनोज वर्मा ने क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा की वह जनता के लिए चौबीस घंटे समर्पित है और उन्हे जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला तो वह सबसे पहले इसी समस्या का समाधान कराएंगे। वही उन्होंने कहा की वह क्षेत्रीय जनता के लिए हमेशा समर्पित है। इस दौरान पूर्व पार्षद नरेंद्र यादव, गोलू परिहार, चंदन, रोहित वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/गोलू महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here