झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केके पुरी कॉलोनी में देर रात दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी और लाइसेंसी बंदूक से हमला कर दिया। जिससे एक ही परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया है।जानकारी के मुताबिक गुलाब सिंह अपने घर पर मोजूद था। तभी मोहल्ले के रहने वाले दबंग ज्ञान सिंह, लाल सिंह, मंगेश यादव और मनीष यादव घर के बाहर खड़ी ट्रेक्टर ट्राली उठाकर ले जाने लगे। तभी गुलाब सिंह ने इंकार किया तो दबंग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडा कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए गुलाब के पत्नी और पुत्र रवि तथा पुत्री पर हमला कर दिया। हमले में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने चिल्लाने पर आरोपी हमला वर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने गुलाब सिंह की पुत्री मनीषा यादव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ 308 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





