झांसी। समाजवादी पार्टी के नगर निकाय ओर नगर निगम चुनाव प्रभारी एमएलसी मानसिंह यादव ने आज पत्रकार वार्ता के माध्यम जानकारी देते हुए कहा की समाजवादी पार्टी नगर निगम में अपना महापौर प्रत्याशी और वार्ड पार्षद को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा की सभी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को जीतने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी से बागी हुए निर्दलीय नामांकन करने वाले डॉक्टर रघुवीर चौधरी की वापसी कराते हुए कहा की वह बागी नही सच्चे समाजवादी है और डॉक्टर रघुवीर चौधरी समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया का समर्थन करते हुए उन्हें जीत दिलाने का कार्य करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश जतारिया पर विश्वास जताया है पार्टी हाई कमान ने इसलिए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से व्यापारी वर्ग सहित कई लोग नाराज है। इसका फायदा समाजवादी पार्टी को मिलेगा। पार्टी हाई कमान का आदेश है की तीस वार्ड में हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। सभी जीत कर आयेंगे। पूरी रणनीति के साथ समाजवादी पार्टी मैदान में उतरी है और जीत हासिल करेगी। भाजपा की नीतियां जो रही उन्हे जनता जान चुकी है, रोजगार, काला धन वापस, खुश हाली का डंका बजेगा यह वादे थे जो पूरे नही हुए। भाजपा में जीएसटी के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न किया गैस के दाम बढ़ गए। स्थानीय मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से मुस्तैद है। नगर निगम की सभी योजनाएं संचालित की जाएगी। गरीब मजदूरों का शोषण, रेडी पटरी वालों का भाजपा में जो शोषण हो रहा है वह समाजवादी पार्टी नही होने देगी। समाजवादी पार्टी का महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया जीते तो यह सब समाप्त होगा। रेडी पटरी वालों का उत्पीड़न बंद होगा। वही उन्होंने डॉक्टर रघुवीर चौधरी द्वारा निर्दलीय नामांकन वापस लेने पर कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से खुश होकर उन पर विश्वास रखते हुए डॉक्टर रघुवीर चौधरी ने अपना नामांकन वापस लिया। पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सतीश जतारिया, सीताराम कुशवाह, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला, अजय सूद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा






