झाँसी न्यूज़

संदिग्ध अवस्था में ई रिक्शा चालक की मौत, ग्रामीणों ने की अवैध शराब बिक्री की रोकथाम की मांग

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में देर शाम अचेत अवस्था में पड़े मिले ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पाकर ग्रामीण दर्जनों की संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब की बिक्री की रोकथाम की मांग करते हुए मृतक ई रिक्शा चालक की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के खजुराह बुजुर्ग निवासी 40 वर्षीय चंदन अहिरवार ई रिक्शा चलाकर अपने और परिवार का पेट भरता था। मंगलवार की दोपहर वह आरा मशीन जाने वाले मार्ग पर मृत अवस्था मे जमीन पर पड़ा था। पास में ही उसका ई रिक्शा खड़ा था। काफी देर तक जब चंदन नहीं उठा तो राहगीरों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो देखा उसके सर से खून वह रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बबीना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना को देखते हुए दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां अवैध कच्ची शराब बिकती है, जिसकी बिक्री को बंद कराने की मांग को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी लेकिन इस अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई। इसी अवैध शराब की बिक्री के चलते आए दिन ऐसे हादसे होते है। वही बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि मृतक मुंह के बल पड़ा था उसके सर में गिरने से जमीन पर पड़ी गिट्टी लग गई। उन्होंने कहा कि मौके पर फोरेंसिक टीम है साक्ष्य जुटाए जा रहे है साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply