झाँसी न्यूज़

नवरात्रि विसर्जन को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण झाँसी नगर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने, नालियों की सफाई एवं विद्युत तारों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

झाँसी। नवरात्रि पर्व पर खटकयाना में विराजमान होने वाली माता काली जी के विशाल आयोजन एवं विसर्जन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाली माता दुर्गा की प्रतिमाओं में सम्मिलित होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को नगर विधायक रवि शर्मा ने नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।नगर विधायक रवि शर्मा एवं नगर आयुक्त अन्ना सूदन, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, संयुक्त नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता श्रीमती नीना सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री विनीत कुमार, अतिक्रमण दस्ता, जल निगम एवं जल संस्थान के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, विद्युत विभाग के संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी लोग गंधीगर के टपरा पर एकत्रित हुए। इसके पश्चात खटकयाना, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, सिंधी चौराहा सहित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नगर विधायक रवि शर्मा ने विसर्जन के दौरान एकत्रित होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त कराने, नालियों की साफ-सफाई कराने, नीचे लटक रहे विद्युत तारों को दुरुस्त कराने तथा सड़कों पर हो रहे लीकेज की तत्काल मरम्मत कराने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर चर्चा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि एवं विसर्जन कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं एवं प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान स्थानीय सभासद मुकेश सोनी बंटी, संजीव गुप्ता, सत्येन्द्र पुरी, गोकुल दुबे, संतोष खटीक, आदर्श राय, सौरभ वाजपेयी*एवं जय मां काली उत्सव समिति मेवातीपुरा खटीक समाज के महासचिव संजय छत्रसाल, अध्यक्ष सोनू खटीक, कोषाध्यक्ष बल्लू बगवार, नंदराम, गेंदालाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply