July 27, 2024

झांसी मंडल में लक्षित 01 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

झांसी। आज मंडलायुक्त, झांसी डॉ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में शासन द्वारा झांसी मण्डल के तीनों जनपद (झांसी, जालौन एवं ललितपुर) में चिन्हित 01 करोड़ रुपए से अधिक लागत की निर्माणकारी परियोजनाओं की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आहूत की गई। बैठक में उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग एस0 एन0 त्रिपाठी ने मंडल में लक्षित 01 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताया कि झांसी मंडल में क्रियान्वित निर्माण कार्यों की कुल 648 परियोजनाएं लक्षित हैं, जिनमें से 379 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 279 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। झांसी मण्डल में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा शासन द्वारा लक्षित परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कार्यदायी संस्थायें उ0प्र0 पाॅवर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लक्षित 03 परियोजनाओं के सापेक्ष 03 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 प्रोजेट काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लक्षित 10 परियोजनाओं के सापेक्ष 03 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा लक्षित 37 परियोजनाओं के सापेक्ष 12 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 राज्य पर्यटन निगम द्वारा लक्षित 02 परियोजनाओं के सापेक्ष 01 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा लक्षित 03 परियोजनाओं के सापेक्ष 01 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा लक्षित 15 परियोजनाओं के सापेक्ष 03 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 जल निगम द्वारा लक्षित 21 परियोजनाओं के सापेक्ष 08 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा लक्षित 08 परियोजनाओं के सापेक्ष 02 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लक्षित 13 परियोजनाओं के सापेक्ष 03 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट अथाॅरिटी लखनऊ (यूपिडा) द्वारा लक्षित 01 परियोजनाओं के सापेक्ष 01 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा लक्षित 01 परियोजनाओं के सापेक्ष 00 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लक्षित 22 परियोजनाओं के सापेक्ष 12 परियोजनाओं पर, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा लक्षित 24 परियोजनाओं के सापेक्ष 12 परियोजनाओं पर, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा लक्षित 122 परियोजनाओं के सापेक्ष 79 परियोजनाओं पर, ग्रामीण जलापूर्ति द्वारा लक्षित 25 परियोजनाओं के सापेक्ष 00 परियोजनाओं पर, झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा लक्षित 01 परियोजनाओं के सापेक्ष 01 परियोजनाओं पर, नगर निगम-झांसी द्वारा लक्षित 63 परियोजनाओं के सापेक्ष 57 परियोजनाओं पर, मण्डी परिषद द्वारा लक्षित 01 परियोजनाओं के सापेक्ष 00 परियोजनाओं पर, यू0पी0सी0एल0डी0एफ0 द्वारा लक्षित 02 परियोजनाओं के सापेक्ष 01 परियोजनाओं पर, यू0पी0सिडको द्वारा लक्षित 25 परियोजनाओं के सापेक्ष 05 परियोजनाओं पर, लोक निर्माण विभाग द्वारा लक्षित 176 परियोजनाओं के सापेक्ष 135 परियोजनाओं पर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा लक्षित 58 परियोजनाओं के सापेक्ष 29 परियोजनाओं पर एवं सी0 एण्ड डी0एस0 द्वारा लक्षित 15 परियोजनाओं के सापेक्ष 11 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को मंडलायुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि अकारण लंबित परियोजनाओं में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए जिला प्रशासन के स्तर से आख्या उपलब्ध करायी जाये। शत प्रतिशत भौतिक प्रगति के साथ कार्य पूर्ण परियोजनाओं की सूची उपलब्ध कराई जाए। अवशेष निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे शासन की मंशानुरूप अवशेष परियोजनाओं का लक्ष्य पूर्ण हो सके। परियोजनाओं के निर्माणकार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई अमल में लाई जाए। समीक्षा बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त मु0 कमर, अधिशाषी अभियंता जल निगम दिग्विजय सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें