July 26, 2024

सकरार पुलिस नही कर रही आरोपियों को गिरफ्तार, पुलिस अफसरों से पीड़िता ने की शिकायत

झांसी। दहेज की मांग पूरी न होने ओर जबरन गर्भपात कराने ओर लूट के आरोपी ससुराल पक्ष को गिरफ्तार न करने पर पीड़िता ने आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।सकरार के ग्राम डोडा निवासी ज्योति पुत्री सुरेंद्र सिंह ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व एरच के ग्राम वामौर निवासी भगवान सिंह उर्फ शंभू के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह में उसके मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे मायके से दहेज में एक कार और रुपया लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है की ससुरालियों की प्रताड़ना मारपीट कर जबरन उसका गर्भपात करा दिया और उसके जेवरात स्त्री धन छीन कर ससुराल से भगा दिया था। इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही। पीड़िता ने अफसरों से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें