July 27, 2024

दक्ष प्रजापति नव युवक एकता समिति द्वारा झांसी के पहले पर्वतारोही दिव्यम प्रजापति स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

झांसी। गुरूवार को दक्ष प्रजापति नव युवक एकता समिति द्वारा प्रजापति समाज के आराध्य देव श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के उपलब्ध में दक्ष प्रजापति महाराज की शोभायात्रा निकाली गई जो कि खाती बाबा मंदिर पिछोर से संस्था के संरक्षक रामभरोसे मुखिया के कार्यक्रम संयोजक कमेटी के प्रबंधक खुशाल प्रजापति, अध्यक्ष सुनील प्रजापति, महामंत्री आनंद प्रजापति, उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष रवि प्रजापति ने पूजा अर्चना करके रथ यात्रा का शुभारम्भ किया और रथयात्रा का समापन शिव वाटिका शिवाजी नगर में किया गया तत्पश्चात समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा श्री रामकिशोर प्रजापति, विशिष्ट अतिथि उप कुलसचिव दिनेश कुमार प्रजापति, नारायण ठेकेदार, मातादीन प्रजापति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राहुल राय प्रजापति के द्वारा अनुप्रिया करपात्री प्रयांशी प्रजापति मलखन खेल की राष्ट्रीय खिलाड़ी, झांसी के पहले पर्वतारोही दिव्यम प्रजापति एवं दसवी कक्षा में जिला टॉपर शालिनी प्रजापति को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया गया। वही समाज के अन्य नागरिक राजू उन्नाव गेट, नरेन्द्र प्रजापति उरई, मूलचन्द्र प्रजापति अध्यक्ष मऊरानीपुर, हरगोविन्द प्रजापति जी अध्यक्ष मोंठ, दीपक प्रजापति, वीर सिंह प्रधान बूढा, परमानन्द डैडी, दशरथ चक्रवर्ती, मोहन चक्रवर्ती, दीपक चक्रवर्ती, श्याम किशोर प्रजापति, गोविन्द दास प्रजापति आदि प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गनेशी लाल प्रजापति एवं किशोर चक्रवर्ती ने किया। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष श्री सुनील प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं सभा समापन की घोषणा की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें