July 27, 2024

महिला के निर्वस्त्र वायरल वीडियो प्रकरण में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने कहा मकान पर अवैध कब्जा करने के लिए कपड़े उतार कर बनाई वीडियो फर्जी मुकदमे में फसाने का रचा षड्यंत्र

झांसी। शोशल मीडिया पर एक महिला के निर्वस्त्र वायरल वीडियो में नया मोड़ आ गया। महिला जिस पक्ष पर बलात्कार करने का आरोप लगा रही उस पक्ष ने शिकायती पत्र देते हुए बताया की उनके मकान पर महिला अवैध रूप से कब्जा किए हुए है और उन लोगों पर फर्जी मुकदमा लिखाने के लिए खुद कपड़े उतार कर फर्जी आरोप लगा रही है।जानकारी के मुताबिक बड़ागांव गेट बाहर सूजे खां खिड़की निवासी महिला ने एसएसपी को आज शिकायती पत्र और एक निर्वस्त्र होने वाला वीडियो देते हुए आरोप लगाया था की कुछ दबंग उसके मकान पर आकर तोड़फोड़ कर रहे ओर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। वही दूसरा पक्ष रोहित साहू बड़ागांव गेट बाहर निवासी ने एसएसपी और कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की मकान उन्होंने खरीदा है, उस मकान में यह महिला जबरन अवैध कब्जा किए हुए है। उन्होंने बताया की आज सुबह वह खाली प्लाट पर निर्माण कार्य करने गए थे तो यह महिला और उसके पुत्र ने जमकर पथराव करते मारपीट की। इस घटना की सूचना उन्होंने तत्काल डायल 112 पर की। इससे पहले की पुलिस पहुंचती महिला ने अपने खुद कपड़े उतार लिए ओर बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। रोहित साहू ने बताया पूरे घटना क्रम का उसके पास वीडियो मोजूद है जिससे सारी घटना की सत्यता सामने आ जाएगी। वही रोहित साहू ने बताया की महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नगर निगम में फर्जी तरीके से हाउस टैक्स बनवा लिया था जिसे नगर निगम ने जांच के बाद निरस्त कर दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें