July 27, 2024

बैंक लोन के बाद निर्माण कार्य कराने गए दंपत्ति की जमीन पर हो गया कब्जा, दबंग नही करने दे रहे निर्माण कार्य

झांसी। प्रदेश सरकार जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भले ही अभियान छेड़े हुए हो लेकिन कई ऐसे दबंग लोग है जो सत्ता की गोद में बैठ कर आज भी आम जन का उत्पीड़न कर रहे है। ऐसा ही एक प्रकरण प्रकाश में आया है। जहां एक दंपत्ति की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे निर्माण कार्य करने नही दिया जा रहा। मामला सत्ता से जुड़ा होने पर पुलिस भी पीड़ित की मदद नहीं कर पा रही है। पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटक रहा। जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी ममता साहू पत्नी रमेश साहू ने सिपरी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की उन्होंने वर्ष 2016 में रॉयल सिटी के पास एक प्लाट खरीदा था। उस पर निर्माण कार्य के लिए उन्होंने बैंक से लोन पास कराया था। लोन पास होने के बाद वह निर्माण कार्य कराने गए तो वहां रहने वाले दबंग व्यक्ति ने उन्हे निर्माण कार्य नही करने दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। वह लोग कई बार पुलिस के पास गए लेकिन दबंग व्यक्ति का सत्ता में रसूखदार लोगों के साथ उठना बैठना है, इसलिए पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती। पीड़ित न्याय के लिए लगातार पुलिस की चौखट पर भटक रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें