July 27, 2024

बदमाशों हो जाओ सावधान, पुलिस गोली का जबाव गोली से देगी, पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

झांसी। एसएसपी शिवहरि मीना के सख्त तेवरों ने स्पष्ट कर दिया की अपराधी हो जाए सावधान। पुलिस गोली का जबाव गोली से देने को तैयार है। पिछले दिनों गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ओर बदमाश की ओर से चली गोलियों में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस एक बाइक व नकदी बरामद कर ली है।जानकारी के मुताबिक एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन मे देर रात थाना ककरबई पुलिस रात्रि में मछली काँछ रोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। मछली काँछ गाँव की तरफ से समय करीब 12.00 बजे रात्रि में आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, तो बजाय रुकने के वह भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा बाइक का पीछा किया गया। तेज रफ्तार मे होनें के कारण रोड पर बनी पुलिया के पास बाइक फिसल गयी। इसी बीच युवक द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। फायर से निकली गोली सरकारी पुलिस वाहन में जा लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में बदमाश सुनील सिंह पुत्र वृजभान सिंह नि. डुमरई थाना ककरबई जनपद झाँसी उम्र करीब 36 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु भेजा गया। बदमाश के कब्जे से-1. 01 अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर2. 02 अदद जिन्दा कारतूस3. 02 अदद खोखा कारतूस4. 4075 रु. नगद5. काले रंग की (बिना नंबर की) बाइक आदि बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना ककरबई पर हत्या के अभियोग में वांछित चल रहा था, जिसने एक व्यक्ति की अवैध असलहा से गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से अवैध असलहा सहित भाग निकला था। पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर निरन्तर दबिश दी जा रही थी। इसके अतिरिक्त कई अन्य मुकदमें इसके विरुद्ध दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना ककरबई पुलिस द्वारा शेष विधिक कार्यवाही पूर्ण की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें