July 27, 2024

टोल प्लाजा पर डकैती की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार

झांसी। बीते दिनों रक्सा टोल प्लाजा पर हुई मारपीट डकैती की घटना में फरार चल रहे भाजपा नेता सहित अन्य आरोपियों में से एक आरोपी को आज रक्सा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना पुलिस ने निहाल सिंह राजपूत निवासी रक्सा को आज सिज्वाह तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक निहाल रक्सा टोल प्लाजा पर हुई मारपीट डकैती की घटना में फरार चल रहा था। मालूम हो की गत दिवस हुई टोल प्लाजा पर हुई मारपीट लूट पाट की घटना हुई थी। जिसमे भाजपा नेता तिलक यादव, प्रधान राजेंद्र राजपूत सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें