July 27, 2024

3 अरब 54 करोड़ का बजट पास, कार्यकारिणी सदस्यों ने बजट पर किया मंथन- शहर के विकास पर खर्च होंगे करोड़ों

झांसी। नगर निगम की कार्यकारिणी सभागार में महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य के साथ कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी बजट 2022-23 को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने बजट में संशोधन किया। बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने के स्रोत पर चर्चा हुई एवं बजट में रखे गए प्रावधान को संशोधन करते हुए कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिसमें कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं उस पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिससे शहर में विकास कार्य पूरी तरह नहीं हो पाया। बजट में संशोधन की स्थिति पर नगर आयुक्त व महापौर द्वारा संतुष्टि दी गई एवं शहर के विकास कार्यों में खर्च होने वाली धनराशि को संपूर्ण तरह से कार्यकारिणी सदस्यों ने संशोधन के साथ बजट को पास किया। वर्ष 2022-23 का बजट 3 अरब 54 करोड़ खर्च करने के लिए रखे गए सभी मदों पर गंभीरता से एवं नगर निगम की आय व्यय से संबंधित कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने विचार रखे। इस दौरान नवनिर्वाचित उपसभापति भरत सेन का सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यकारिणी बैठक शुरू होते ही वर्ष 2022- 23 बजट पर चर्चा शुरू हो गई। सभी मदों पर चर्चा होने के पश्चात बजट पास किया गया।सर्वसम्मति से बजट पास होने के बाद पार्षदों द्वारा रखे गए उन प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, नगर निगम की आय किस तरह बढ़ाई जाए इस पर पार्षदों ने अपने विचार रखे। नगर निगम की हाउस टैक्स प्रणाली पर महेश गौतम कार्यकारिणी सदस्य अपने विचार रखे। जिसमें कमर्शियल सीरियल टैक्स पर गहन मंथन हुआ एवं दुकानों का नया टैक्स लागू करने के लिए तैयारी शुरू की जा रही है। कार्यकारिणी सदस्यों ने बैठक के दौरान महापौर व नगर आयुक्त से अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी अपने काम को संपूर्ण रूप से नहीं कर रहे है। क्षेत्रों में सफाई प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य निर्माण का जो रुके हुए पड़े हैं। कोरोना काल के कारण पूरे नहीं हुए कार्य उन्हें पूरे किए जाएं।जिसमें अधिकारियों को रुके हुए कामों को जल्द पूरा करना चाहिए।

नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास से संबंधित जो भी कार्य रह गए उन कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि अब समय थोड़ा बचा हुआ है अधिकारी अपने काम में तेजी लाएं जनता से संबंधित जो भी कार्य हैं उनको पूरा करें क्षेत्र में जो भी समस्या है या जो कार्य अधूरे उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।बैठक में उपसभापति भरत सेन, कार्यकारिणी सदस्य महेश गौतम, विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू, उमेश जोशी, निर्दोष अग्रवाल, रमा कुशवाहा, अंशु राय, जाम बत्ती, जुगल शिवहरे, राजू साहू सहित उप नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनीत कुमार सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें