July 27, 2024

पानी के लिए मचा हा हा कार, जाम लगाकर काटा हंगामा

झांसी। पानी के लिए जनपद में हा हा कार मचा हुआ है। जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है। पानी के लिए परेशान जनता अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही। इसी के चलते कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट पर क्षेत्रवासियो ने जाम लगाकर करीब आधा घंटा तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जाम लगाने वालों को समझा गया। करीब आधा घंटे तक जाम जाम लगाए रहे महिला और पुरुष को पुलिस ने एक दिन में समस्या का निस्तारण होने का आश्वाशन देकर जाम खुलवाया। क्षेत्रवासियो का आरोप था की पानी की समस्या दूर करने के लिए उनकी कोई नही सुन रहा न तो क्षेत्रीय पार्षद और न जी संबंधित विभाग। इसी के चलते उन्होंने आज जाम लगाया था। उनका कहना है अगर एक दिन में समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो वह कल के बाद बड़ा आंदोलन करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें