July 27, 2024

दिनेश प्रताप मंत्री का स्वागत किया

झांसी। भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र पुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में मंत्री से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं सुभाष गंज व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में मांग की गई कि तालपुरा में खाली पड़ी मंडी में सुभाष गंज के व्यापारियों को स्थानांतरित किया जाए जिससे व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोतरी हो व पूरे शहर में रोज उत्पन्न हो रहे ट्रैफिक जाम से आम जनमानस को राहत मिले। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार को करोड़ों की आय का लाभ होगा।प्रमुख रूप से उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू रक्सा सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजू खुराना पूर्व संरक्षक अनूप कुमार गुप्ता महामंत्री संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीपक अरोड़ा मौजूद रहे

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें