July 27, 2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, भारत वर्ष के स्टेशन मास्टर 31 को रहेंगे हड़ताल पर

झांसी। कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन 31 मई को भारत वर्ष में हड़ताल पर रहेंगे। यह बात शनिवार को आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव अजय दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी एसोसिएशन स्टेशन मास्टर की समस्याओं के समाधान के लिए 31 मई को एक दिन पूरे भारत वर्ष में स्टेशन मास्टरों ने छुट्टी लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा हमारे संगठन ने कई बार स्टेशन मास्टरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कई बार आंदोलन किए ज्ञापन दिए रेल अधिकारियों से मिले लेकिन रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा पूरे भारत वर्ष के 35 हजार स्टेशन मास्टर वर्ष 2020 से मांगो को निस्तारण के लिए संघर्षरत है। उन्होंने अपनी सात सूत्रीय मांगों को गिनाते हुए बताया की नाइट ड्यूटी भत्ता की वेतन सीलिंग लिमिट रुपए 43600 आदेश रद्द किया जाए। रिकवरी के आदेश वापस लिए जाए। स्टेशन मास्टरों के खाली पड़े पदों को भरा जाए। एम ए सी पी योजना का लाभ 2016 से दिया जाए। स्टेशन मास्टर को सेफ्टी एवम तनाव भत्ता दिया जाए। स्टेशन मास्टर को कैडर का वर्गीकरण किया जाए। नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन लागू की जाए। स्टेशन मास्टर को इस्ताइप की नई दरें निर्धारित करने के लिए आई आर ई एम में आवश्यक सुधार किया जाए। इन्ही मांगों को लेकर सम्पूर्ण भारत के स्टेशन मास्टर 31 मई 2022 को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय नारायण, मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया, मंडल अध्यक्ष निशीथ माथुर, सीएल यादव, राजेश नामदेव, राजेश मीना, श्याम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें