July 27, 2024

मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजनान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये निःशुल्क कोचिंग हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 15 मई तक

झांसी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने अवगत कराया है कि निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र०लखनऊ व प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी उ०प्र० के द्वारा मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछडे उत्साही तथा मेधावी छात्र छात्राओं को विभिन्न जैसे सिविल सेवा परीक्षा एन०डी०ए० सी०डी०एस० आई०आई०टी० जे०ई०ई० नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाओं का लाभ लेने हेतु प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन अभ्युदय पोर्टल (abhyuday.up.gov.in) के माध्यम से विवरण सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 मई 2022 तक है। JEE हेतु प्रवेश परीक्षा 18 मई, NEET हेतु प्रवेश परीक्षा 19 मई, NDA/CDS हेतु प्रवेश परीक्षा 20 मई 2022 तथा सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा (प्रा०) परीक्षा में 21 मई 2022 को होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि 25.05.2022 को होगी। कोचिंग सत्र संचालन की अनुमानित तिथि 10.06.2022 निर्धारित है।आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 15 मई 2022 तक किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट (abhyuday.up.gov.in) पर पंजीकरण कर लॉगिन कर सकते हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा