July 27, 2024

देर रात हुई फायरिंग में एक घायल, पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र राजापुर रोड पर देर रात हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने बताया घटना संदिग्ध है। ऐसा प्रतीत हो रहा घटना बनाई गई है। क्योंकि जिन पर फायरिंग का आरोप लगा रहे उनके जमीनी विवाद चल रहा है।जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के राजा पुर रोड निवासी कन्हैया लाल केवट ने पुलिस को सूचना दी की वह घर के पास बैठा था। तभी दो व्यक्ति आए और गाली गलौज करते हुए उसे गोली मार दी। गोली कन्हैया के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। वही रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया की फायरिंग की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही। उन्होंने कहा जिन पर फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा उसमे एक व्यक्ति घटना स्थल ओर अपने घर से काफी दूर रिस्तेदारी में आयोजित एक समारोह में है। वही दूसरा व्यक्ति भी अपने घर पर मोजूद मिला है। उन्होंने कहा यह घटना संदिग्ध लग रही क्योंकि इनका जमीनी विवाद चल रहा न्यायालय में फिर भी मामले की जांच जारी है, जो तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें