July 27, 2024

स्कूल फीस जमा करने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई आग, पति बुझाते समय झुलसा


झांसी। प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस और महंगाई के दौर ने एक आम आदमी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी। महंगाई और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस ने गरीबी में आटा गीला करने वाला काम कर दिया।
अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा न करने पर पति पत्नी में हुए विवाद के चलते पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वही पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे दोनो पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी दिनेश मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता है। लगातार बढ़ रही महंगाई और प्राइवेट स्कूलों की बढ़ रही मनमानी फीस के चलते दिनेश बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं कर पाया समय से इसको लेकर आज पत्नी से विवाद हो गया। गुस्साए पत्नी सुधा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, सुधा को आग से जलते देख दिनेश ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। गंभीर अवस्था में झुलसे दोनो पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें