July 26, 2024

उन्नाव गेट व्यापार मंडल का हुआ गठन व्यापारियों ने ली शपथ

झांसी। आज जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के तत्वधान में उन्नाव गेट बाहर देव मैरिज गार्डन में जय बुंदेलखंड के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह किया गया जिसमे मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंगल विशिष्ट अतिथि अंचल अडजरिया एवं उन्नाव गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव महाराज महामंत्री कुंवर हेमंत सिंह चौहान कोषाध्यक्ष प्रेम उपाध्याय को मनोनीत किया गया कार्यकारिणी के पद पर अब्दुल हमीद मकरानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद महाजन चतुर्भुज महाजन नरेंद्र तिवारी सतीश विश्वकर्मा महेंद्र यादव उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए मनोज यादव संगठन मंत्री बंटी यादव मंत्री सुभाष पोस्टर प्रचार मंत्री चंदन साहू पूर्व मंत्री संतोष साहू मीडिया प्रभारी सुरेश कुशवाहा सर मीडिया प्रभारी प्रमोद साहू संयोजक सनी कोष्टा सह संयोजक मनोनीत किए गए कार्यक्रम में जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सुडेले महामंत्री ऐके सोनी बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बोलते हुए कहा कोरोना काल मैं व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस करने मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कभी भी आपको लगे फूड इंस्पेक्टर ड्रग इंस्पेक्टर या अन्य किसी प्रकार के इंस्पेक्टर आप को जबरदस्ती परेशान कर रहे हैं आप याद करिएगा जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल आपके साथ खड़ा होगा और उत्पीड़न करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को ठीक करने का काम करेगा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा आवास विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार यादव क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप नगरिया,पप्पू चिकना एवं सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे कार्यक्रम उपरांत सभी पदाधिकारियों को व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया महापौर राम तीर्थ सिंघल द्वारा व्यापारियों के हित में सदेव कार्य करने का आश्वासन दिया विजय जैन द्वारा व्यापारियों को किसी भी उत्पीड़न से बचाने का आश्वासन दिया तथा व्यापारियों से कहा एकजुट रहकर ही अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सकते है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें