July 27, 2024

झांसी के नेताओं ने चुराया एमपी पुलिस का कुत्ता, सजा मिली सिपाही को

यह हुए गिरफ्तार

झांसी। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के इलाका ओरछा में राम बारात के दौरान चार पहिया गाड़ी सवार झांसी चिरगांव के चिरकुट नेता मध्य प्रदेश पुलिस का खोजी कुत्ता चोरी कर लाए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने उन नेताओं ने अपना कुत्ता बरामद कर लिया लेकिन मामला राजनेतिक होने के चलते चिरकुट नेताओ पर कार्यवाही नही कर सकी। लेकिन मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ अफसरों ने डॉग ट्रेनर को सस्पेंड कर दिया।मामला मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र का 19 अप्रैल 2022 का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 को राम बारात ओरछा में निकल रही थी। उसी दौरान मध्य प्रदेश पुलिस का खोजी कुत्ता को ट्रेनर जमना प्रसाद ने उनके गले का पट्टा खोल कर उसे घूमा रहा था। इसी दौरान बारात में बज रहे डीजे और पटाखों की आवाज से कुत्ता घबरा गया और भाग कर छुपने की जगह देखने लगा। इधर डॉग की तंदुरुस्ती देख चार पहिया सवार चिरगांव निवासी कुछ चिरकुट नेताओ की उस पर नजर पड़ी। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा की चार पहिया गाड़ी में डॉग में बैठा कर निकल आए। काफी देर तक मध्य प्रदेश पुलिस को अपना कुत्ता नही मिला तो उसे खोजने की सरगर्मी तेज हो गई। आनन फानन में मामला वरिष्ठ अधिकारियों के। संज्ञान में आते ही अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश को सीसीटीवी कैमरे छाने गए। एक कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस उसी के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर नेताओ तक पहुंची ओर अपना डॉग बरामद कर लिया। लेकिन मामला राजनेतिक होने पर उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। यह घटना क्रम की चिरगांव में चर्चाएं आम हो रही है। वहीं चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा ने बताया उनके यहां एमपी पुलिस द्वारा डॉग बरामद करने की कोई सूचना नहीं। लेकिन उन्होंने घटना क्रम चर्चाओ में सुना था और यह भी जानकारी मिली की कुत्ते को उन्होंने वही कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया था। सूत्रों के मुताबिक एमपी पुलिस को डॉग दो दिन बाद मिला है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें