July 27, 2024

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदय राजपूत एड की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में दैनिक जागरण के पूर्व प्रबंधक /संपादक स्व. राजेन्द्र गुप्त की पत्नी तथा निदेशक यशोवर्धन गुप्त की माँ श्रीमती कृष्णा गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में अजय कुमार मिश्रा(वरिष्ठ उपाध्यक्ष) विकास यादव (कनिष्ट उपाध्यक्ष),अशोक कुमार पटैरिया एड. (कोषाध्यक्ष), अविनाश मिश्रा एड. सूर्य प्रकाश राय एड. हिमांशु सक्सेना एड. (संयुक्त सचिव ), वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बृजेन्द सिंह एड., राजेश कुमार चौरसिया एड., मोहन प्रकाश खरे एड. संजीव कुमार चतुर्वेदी एड., नरेन्द्र अग्रवाल एड., अरविन्द्र कुमार सक्सेना एड. एवं कनिष्ठकार्यकारिणी सदस्य हैरान सिंह यादव एड., अमित कुमार शर्मा एड. अमित कुमार पचौरी एड., पवन नगाइच एड., नवीन मटू एड., समीर तिवारी एड. आदि उपस्थित रहे।शोक सभा का संचालन छोटेलाल वर्मा महामंत्री/सचिव ने किया।निधन पर जताया शोक झांसी भारतीय खेल पत्रकार संघ के कार्यालय पर हुई शोक सभा में दैनिक जागरण के पूर्व प्रबंध /संपादक स्व. राजेन्द्र गुप्त की पत्नी तथा निदेशक यशोवर्धन गुप्त की माँ श्रीमती कृष्णा गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में आशुतोष शर्मा, राजेश चौरसिया, सुदर्शन शिवहरे, मुकेश त्रिपाठी, पंकज सक्सेना, रानू साहू, कुनाल त्रिपाठी, मनमोहन मनु, इमरान खान ,अजय झा आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें