July 27, 2024

दबंग से परेशान, पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट दो किशोरियों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया, हालत गंभीर

झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव मथुरा कॉलोनी निवासी दो किशोरियों ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनो को उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक भट्ठा गांव मथुरा कॉलोनी निवासी दो सगी बहनें शिवानी और तनु क्षेत्र के रहने वाले अपराधिक युवक से काफी परेशान थी। दोनो बहनों ने सदर बाजार थाना में शिकायत भी की थी। लेकिन दबंग पर कठोर कार्यवाही न होने ओर पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट होकर दोनो बहनों ने शुक्रवार की रात नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे दोनो की हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल दोनो को मेडिकल कोलेज उपचार के लिए ले गए, फिलहाल अभी वहां दोनो की हालत ज्यादा बिगड़ती बताई जा रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें