July 27, 2024

नगर निगम के अमले पर हमला करने वाले दो पशु तस्कर गिरफ्तार

झांसी। पशु क्रूरता अधिनियम और नगर निगम के अमले पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में मतदान के पूर्व क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम पर भ्रमण कर मास की दुकानों पर जांच करने के दौरान पथराव हमला करने वाले दो आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मतदान के पूर्व नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ ओरछा गेट बाहर भ्रमण कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली की कसाई मंडी में प्रतिबंधित मास बेचा जा रहा है। इस सूचना पर नगर निगम की टीम जैसे ही वहां पहुंची तभी टीम पर पथराव कर हमला कर दिया था और हमलावर मौके से भाग गए थे। जिसमे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147,148,149,7 सीएलए, सहित पशु कुरुता अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आज इस मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी फिरोज कुरेशी तथा मोहम्मद शरीफ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें