July 27, 2024

होली पर्व को देखते हुए बंदी दिवस पर खुलेगा मोठ का संपूर्ण बाजार

झांसी(मोठ)। आपको बता दें कि मोठ में गुरुवार के दिन व्यापारियों के निर्धारित दिवस गुरुवार को बंदी दिवस रहता है। लेकिन होली के पर्व को देखते हुए इस बार बंदी दिवस पर संपूर्ण बाजार खोला जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोठ के जिला अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार के दिन साप्ताहिक बंदी का दिन है लेकिन होली के पावन पर्व को देखते हुए। इस बार बंदी दिवस गुरुवार के दिन संपूर्ण बाजार को खोला जाएगा। जिससे आम जनमानस को त्योहार पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। और लोग भाई चारे के साथ पावन पर्व को मनाएंगे।

रिपोर्टर-भारत नामदेव

ये भी देखें