July 27, 2024

बालू घाट की पार्टनरशिप को लेकर विवाद, लूटपाट का आरोप

झांसी। बालू के खनन को लेकर दो पार्टनर आपस में आपने सामने आ गए। दोनो पक्षों में कब्जे को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते एक पक्ष ने घाट संबंधित दस्तावेज और रकम अपने कब्जे में ले ली। वही दूसरे पक्ष ने लूटपाट का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गरोठ के विधायक के भतीजे का एरच में एक बालू का घाट था। इस घाट में दो अन्य लोग भी पार्टनर है। विधान सभा चुनाव के दौरान विधायक पक्ष घाट पर नही गया। चुनाव समाप्ति के बाद विधायक पक्ष घाट पर रविवार की रात पहुंचा और हिसाब किताब को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान विधायक पक्ष के लोगों ने घाट से जुड़े दस्तावेज और रकम अपने कब्जे में ले ली। वही दूसरे पक्ष से मुनीम सुनील कुमार ने आरोप लगाया की घाट पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लाखो की नकदी लूट ली। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विवाद बालू घाट पर अवैध कब्जा और रकम लूटने का नही बल्कि पार्टनरशिप के दौरान हिसाब किताब में गड़बड़ी होने का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें