July 27, 2024

झांसी व्यापार मंडल की महिला सभा की जिलाअध्यक्ष शिवाली अग्रवाल, महामंत्री शबाना शरीफ बनी

झांसी। झांसी व्यापार मंडल के तत्वावधान में महिला दिवस पर रविवार को जिला महिला व्यापार मंडल का गठन हुआ। जिसमे जिलाध्यक्ष पद पर शिवाली अग्रवाल और महामंत्री शबाना शरीफ सहित महिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ओर पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठावान से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही महीला दिवस पर महिलाओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि यशो वर्धन गुप्त, उनकी धर्मपत्नी जय गुप्त, विशिष्ठ अतिथि महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमारी, ने झांसी व्यापार मंडल की नव निर्वाचित जिला महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष शिवाली अग्रवाल, महामंत्री शबाना शरीफ, सह महामंत्री दिव्यांशी, कोषाध्यक्ष रचना चड्ढा, चेयरमैन भूमिका सिंह, संयोजक सिमरन चड्ढा, प्रभारी स्वेता पारसर सहित सभी महिला पदाधिकारी और कार्यकारिणी को संगठन के प्रति कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान झांसी व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री पीयूष रावत, चेयरमैन मन मोहन गैंडा, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें