July 27, 2024

झांसी। मरीज तीमारदारों के साथ मारपीट अभद्रता के मामले में हमेशा चर्चाओ में रहने वाला महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कोलेज आज फिर चर्चाओं में उस समय आ गया जब एक डॉक्टर और वार्ड ब्वाय में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद वार्ड में डॉक्टर और वार्ड ब्वाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर कार्यवाही की मांग करने लगे। जानकारी के मुताबिक महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कोलेज में तैनात वार्ड ब्वाय सुमित सेन मेडिकल कोलेज की नई बिल्डिंग में कार्य कर रहा था। यही डॉक्टर जितेंद्र भी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया की वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। वही डॉक्टर ने वार्ड ब्वाय पर अभद्रता मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों ही पक्ष से दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और कार्य बंद कर हंगामा करने लगे। इधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं दोनो पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें