July 27, 2024

जश्न में लीन झांसी : हर हर महादेव जाप के साथ निकली भव्य शिव बारात

शिव बारात में शामिल महिलाएं

झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में बड़े धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। शिव के जश्न में लीन भक्तों ने झांसी को काशी बना दिया। शहर में हर हर महादेव के जयकारों के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसका जगह जगह फूल वर्षा के साथ स्वागत हुआ। शिव बारात बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोह मंदिर से मढिया महादेव मंदिर और बड़ागांव गेट बाहर स्थित राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई। वही सीपरी बाजार में रघुनाथ जी मंदिर से भी शिव बारात का आयोजन किया गया। वही शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तगण पूजा अर्चना करने पहुंच गए। भगवान भोले नाथ का शिवभक्तो ने दूध दही घी से उनका अभिषेक किया। शिवरात्रि के पर्व पर शिवालय और पूरा शहर हर हर महादेव के जय कारो से गूंजता रहा।

मंगलवार को महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस 16 वा वर्ष पर भी सदर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से शिव बारात का शुभारंभ किया गया। यह शिव बारात मानिक चौक होते हुए सिंधी तिराहा से रानी महल होते हुए मिनर्वा चौराहा से सैयर गेट से गोविंद चौराहा होते हुए मढिया मोहल्ला स्थित महादेव मंदिर पर समापन हुआ। तत्पश्चात शिव बारात में शामिल सर पर कलश लिए महिलाओं ने शिव का जलाभिषेक किया। शिव बारात में में सेंकड़ों महिलाएं अपने सर पर जल से भरा कलश लेकर आगे चल रही थी। वही डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर भोले बाबा के गानों पर झूम झूम कर डांस किया। शिव बारात में भूत प्रेत और भगवान राम हनुमान सीता तथा तथा भगवान शिव के स्वरूप रथ पर चल रहे थे जो बड़े ही मनमोहक लग रहे थे।

वही हिंदुयूवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र भक्त संगठन सहित कई हिंदू संगठनों की टोलिया शिव बारात में चल रही थी। शिव बारात में करीब एक दर्जन से अधिक डीजे भी थे जिसकी आवाज से पूरा शहर शिवमय हो गया और झांसी काशी बन गई थी। डीजे की धुन पर डांस कर रहे युवाओं ने हर हर महादेव जाप के साथ जम कर शिव शंकर भोले नाथ के जयकारे लगाए। शिव बारात का जगह जगह लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। वही जैसे ही शिव बारात मिश्रित आबादी वाले इलाके में स्थित मढिया महादेव महादेव मंदिर पहुंची तो मुस्लिम समाज के लोगों ने भी शिव बारात पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। वही बारात में शामिल शिवभक्तों को फलाहार भी कराया।

शिव बारात में महापौर रामतीर्थ सिंहल, राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, सहित भाजपा नेता और शिवभक्त मौजूद रहे। वही पिछले कई वर्षों से बड़ागांव गेट बाहर स्थित राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाने वाली शिव बारात का इस वर्ष भी आयोजन किया गया। शिव भक्त अजीत राय ने बताया राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से यह शिव बारात पिछले कई वर्षों से निकाली जा रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाने के लिए आज भी शिव बारात डीजे की धुन पर भगवानों के स्वरूपों के साथ धूम धाम से मंदिर प्रांगण से निकाली गई।

जो बड़ागांव गेट होते हुए बड़ा बाजार होते हुए मानिक चौक से गांधी घर चौराहा गांधी रोड होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पर समाप्त हुई। वही शहर के शिवालयों में दिन भर भक्त जनों का मेला लगा रहा तो वही झांसी दुर्ग में स्थित शिव मंदिर पर भी सुबह से देर शाम तक भक्तजनों का मेला लगा रहा। वही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था शिव बरातों और शिवालयों में पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें