July 27, 2024

अखिलेश ओर योगी राम और श्याम की जोड़ी है : ओवैसी

झांसी। चुनावी सभा को संबोधित करने आए बाबू सिंह कुशवाह और असद उद्दीन उवैसी ने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधते हुए दोनो को राम और श्याम की जोड़ी बताया। उन्होंने कहा हमारी भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो दलित पिछड़ों को उनका आरक्षण दिलाया जाएगा। वही बाबू सिंह कुशवाह ने भी सपा कांग्रेस भाजपा को जमकर निशाना बनाते हुए कहा की इन दोनो पार्टियों ने वोट लेने के नाम पर अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग के साथ हमेशा छलावा किया है। शुक्रवार को क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित चुनावी जन सभा में आए ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी ने कहा की भाजपा ने तीन तलक कानून बनाया वह गलत है। अगर कानून बनाना था तो देश की 34 लाख महिलाओ के लिए कानून बनाते जिसमे महिलाए पतियों से अलग रह रही है। उन्होंने चुटकी ली की इसमें गुजरात की भाभी भी शामिल है। उन्होंने हिजाब मामले में कहा की लड़कियों को स्कूलों में हिजाब पहनने से रोक दिया। जो की अपनी सना के लिए पहनती है। क्या देश के पहले पीएम पंडित नही थे, वह समय आएगा जब हिजाब वाली देश की प्रधान मंत्री बनेगी। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए कहा की भाजपा सरकार ने यूपी की जनता को धोखा दिया है उनकी बुनियाद झूठ पर टिकी है। यह लड़ाई हिस्सेदारी की है अब पिछड़ा अल्पसंखक मुसलमानों की लड़ाई लडी जा रही है। योगी कहते है हमने अपराध पर नियंत्रण कर दिया है। फिर हम पर गोलियां किसने चलाई। प्रदेश के मंत्री हमलावरों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे थे अब कहा गया योगी का बुलडोजर जब हम पर गोली चलाने वाले घरों में रह रहे है। अखिलेश ओर योगी की राम और श्याम की जोड़ी है। बीजेपी ने बुंदेलखंड का विनाश किया है। उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड में मुसलमानों के बच्चे कम ग्रेजुएट व अशिक्षित है। उन्होंने कहा की अगर हमारी सरकार बनेगी तो बुंदेलखंड का सूखा दूर होगा तेलंगाना की तरह पानी की समस्या दूर करेंगे। साथ ही बाबू सिंह कुशवाह ढाई साल के मुख्यमंत्री और चार डिप्टी सीएम होंगे। हम कोई भेदभाव नही करेंगे। वही जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह ने कहा की अगर हमको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो हम एक समान शिक्षा पद्धति व फ्री शिक्षा एक समान शिक्षा देंगे, किसानों को खाद बीज बिजली निशुल्क देंगे, गरीबों का इलाज फ्री करेंगे। उन्होंने कहा बीजेपी और सपा के बड़े बड़े वादे है, पहले बीजेपी का घोषणा पत्र देखे और उनके कार्य देखिए सपा और बीजेपी की कानून व्यवस्था एक समान है कोई प्रिवर्तन नही हुआ।भाजपा ने पिछड़ा दलितों का आरक्षण कम कर दिया। हमारी सरकार बनते ही 13 लाख भर्तियों में सभी को एक समान मौका देंगे। हिंदुत्व के नाम पर भाजपा वोट लेती है। ओर दलित पिछड़ों को सरकार बनते ही भूल जाती है। उन्होंने हरगोविंद कुशवाह का जिक्र करते हुए कहा सपा धोखेबाज पार्टी है उन्हे चुनाव लड़ाया लेकिन उनका स्पोर्ट नही किया। अगर हरगोविंद चुनाव जीत जाते तो सपा के गुंडे कुशवाह की जमीन पर कब्जा कैसे करते। असद उद्दीन ओवैसी और बाबू सिंह ने अपील करते हुए कहा की उनके प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट आशीर्वाद देकर विजई बनाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें