July 27, 2024

अलाव जलाने के अभियान का समापन, अधिक से अधिक मतदान कराने की ली शपथ

झांसी। एक माह तक लगातार चलाए गए अलाव जलाने के अभियान के समापन पर अधिक से अधिक मतदान कराने की खत्री महासभा ने ली शपथ। खत्री सभा झाँसी के अध्यक्ष विजय खन्ना तथा महिला मंडल की अध्यक्ष माला मेहरोत्रा के निर्देशो तथा प्रमुख समाज सेविका चंदा अरोरा के संयोजन पर झाँसी में जन मानस की सुविधा हेतु एक माह तक विभिन स्थानों पर चलाये अलाव का समापन कार्यक्रम दिनांक 6 फरवरी 2022 को किया गया। उक्त अवसर पर सभा के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को विधान सभा चुनाव में स्वयं तथा आस पड़ोस को प्रेरित कर शत प्रतिशत मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। उक्त अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा द्वारा कहा गया कि इस वर्ष महिला मंडल के नेतृत्व में यह अलाव का प्रथम कार्यक्रम है। आगे महिला मंडल असहाय बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर उनका सहयोग भी करेंगी, इस अवसर पर रचना चा मोनिका वाधवा, आशा सुखीजा, दीपा छावढा, सूरज मलिक, बी०के०बट्टा श्याम कौशल सतीश खत्री, राजीव खत्री, संजय चड्ढा भी उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती चंदा अरोरा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें