July 26, 2024

अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

झांसी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज मोठ कोतवाली के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अमरौख निवासी दिव्या पुत्री महेंद्र वर्मा मोठ किसी कार्यक्रम में आए हुए थे तभी वह मोठ कोतवाली के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी लगभग 8 वर्षीय पुत्री दिव्य गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे पुलिस के द्वारा मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/भारत नामदेव

ये भी देखें