July 27, 2024

थाने में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस के हाथ पांव फूले

झांसी। पति के खिलाफ दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अधिक मात्रा में नशीली गोलियों का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर नगरा निवासी नेहा ने बताया की उसका विवाह सीपरी बाजार इंद्रा नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ससुरालियों ने उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल से निकाल दिया था। जिसका वर्ष 2019 में थाने में मुकदमा दर्ज होकर न्यायालय चार्ज शीट दाखिल हो गई। महिला का आरोप है की उसके पति ने छिप कर दूसरी शादी कर ली है। इसी के चलते वह दूसरी शादी करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन माह से थाने आ रही। शुक्रवार की दोपहर थाना सीपरी बाजार में नेहा व उसके ससुराल से आई जेठानी और सास के बीच वार्ता चल रही थी। इसी दौरान नेहा ने अपने साथ लाई अधिक मात्रा में कपड़ों में रखने वाली कुनेल की गोलियों का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में नेहा को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। नेहा का कहना था की वह थाने में अपने पति को बुलाने की जिद पर अड़ी थी और उसका पति नही आया। जिससे आवेश में आकर नेहा ने नशीली गोलियों का सेवन कर लिया है।

रिपोर्ट-मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें