July 26, 2024

भाजपा ने दस साल विश्वास के पत्रिका का विमोचन किया

भाजपा ने दस साल विश्वास के पत्रिका का विमोचन किया
झांसी। विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा जनता के बीच अपने विकास कार्यों को लेकर जा रही है। उन्ही विकास कार्यों ओर सरकार की योजनाओं को गिनाकर जनता से दोबारा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की अपील कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा की सदर सीट से विधायक प्रत्याशी रवि शर्मा ने अपने दस साल के कार्यकाल में किए गए जनहित, विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाकर पुस्तक का विमोचन किया। जिसमे दस साल विश्वास का नाम दिया गया है। इस पुस्तक में विधायक ने सरकार ओर अपने द्वारा किए गए झांसी जनपद और उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों की उपलब्धियां दर्शाई है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस पुस्तक में दर्शाए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है। पुस्तक विमोचन के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंहल, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाह, जिला महामंत्री अमित साहू, पूर्व महापौर किरन राजू बुक सेलर, आदि उपस्थित रहे।

ये भी देखें