Home उत्तर प्रदेश अन्याय के खिलाफ होगी आवाज बुलंद, सरकार की गलत नीतियों का किया...

अन्याय के खिलाफ होगी आवाज बुलंद, सरकार की गलत नीतियों का किया जाएगा विरोध : जिलाध्यक्ष

20
0

झांसी। सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी महंगाई बढ़ते अपराध एवम अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करना पहली प्राथमिकता होगी यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला ने कही। नव नियुक्त समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने झांसी आते ही कहा की सम्मानित वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। पुरानी गतिविधियों को विराम देते हुए सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं सभी वर्गो को एक साथ लेकर चलेंगे। बीजेपी पार्टी उनको निशाना बनाने के सवाल पर नव नियुक्त समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा की बीजेपी बड़ी पार्टी है। मैं छोटा सा कार्यकर्ता हूं, सभी को साथ लेकर चलेंगे निश्चित ही भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा की नगर निगम चुनाव की जल्द रणनीति तैयार कर नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव में पूरी तैयारी से मैदान में उतर कर जीत हासिल करेंगे। सर्किट हाउस में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता की अनुमति न मिलने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। वही उन्होंने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान अरविंद वशिष्ठ, अजय सूद, डॉक्टर बिरेंद्र यादव, संतसिंह सेरसा, श्याम सुंदर, असफान सिद्धकी, सतीश जतारिया, महावीर शरण भार्गव, शकील खान, सलमान परीक्षा, संजय पाल, मीरा रायकवार, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here